NextGen GoCMS

इंदौर में एटीएम में नहीं भरा कैश, कर्मचारियों ने गेमिंग में उड़ा दिए 40 लाख

By Sanjay Gupta | Jul 06, 2026
दरअसल इंदौर में एक एटीएम में कैश भरने के लिए बैंक प्रबंधन कर्मचारियों को राशि दे…

दरअसल इंदौर में एक एटीएम में कैश भरने के लिए बैंक प्रबंधन कर्मचारियों को राशि दे रहा था। लेकिन इसमें से राशि चुराकर कम लोड की जा रही थी।

वहीं जब बैंक का इंटरनल ऑडिट हुआ तो जमा राशि और विड्रॉ राशि में अंतर आया। इसके बाद दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली। इस पर अब पुलिस ने केस दर्ज किया है और कर्मचारियों से पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ।

इस तरह गायब किए 40 लाख

एडिशनल DCP, जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लसूड़िया पुलिस स्टेशन के इलाके में ATM में कैश भरने के काम में कैश की कमी होने का एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

एक इंटरनल ऑडिट से पता चला कि कैश मैनेजमेंट सिस्टम में लगभग 40 लाख रुपए कम थे। मामला दर्ज होने के बाद इसमें जो दो संदिग्ध कर्मचारी (देवेंद्र और दीपक) थे उन्होंने माना कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में यह राशि चुराकर अपने पास रख ली थी।

इस राशि को गेमिंग में उड़ा दिया

पुलिस को कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी हुई थी। इसलिए उन्होंने अलग-अलग समय पर ATM में कैश न डालकर वो कैश अपने पास रख लिया।

कर्मचारियों ने कबूल किया कि वे यह पैसा अलग-अलग ऑनलाइन गेम में हार गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर

इंदौर में अनूठा चोर, केवल बोहरा समाज के घरों में ही करता है चोरी, कारण भी अनूठा

क्राइम न्यूज: एयरपॉड बना पुलिस का जासूस, महज 2 घंटे में बताया चोर का पता, बचाए 10 लाख

महाकाल दर्शन से लौटते ही अलमारी साफ, अफसर के घर 25 लाख की चोरी

Stay Updated! Join Our Channels

WhatsApp Join Telegram Join