💡 GoCMS Explorer Guide: This homepage uses dynamic server-side rendering for optimal speed. Open any article to view inline newsletter inserts, floating WhatsApp/Telegram floats, and click the ⚡ AMP version at the top! Your page load speed and reading duration are currently tracked under dashboard analytics.
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर में उम्मीदवारों की उलझन एक का रिजल्ट आया नहीं, दूसरी हो रही

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर में उम्मीदवारों की उलझन एक का रिजल्ट आया नहीं, दूसरी हो रही

83

Sanjay Gupta

Published Jul 06, 2026 at 12:15

समझें क्या है पूरा मामला एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 की परीक्षाएं तीन चरणों…

समझें क्या है पूरा मामला

  • एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 की परीक्षाएं तीन चरणों में होंगी।
  • कई विषयों में 2024 भर्ती की चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
  • अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे एक ही उम्मीदवार दो भर्तियों में चयनित हो सकता है।
  • इससे अन्य योग्य उम्मीदवारों के अवसर प्रभावित होने की आशंका है।
  • प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अभी भी 5 हजार 566 पद खाली हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 की परीक्षाएं तीन चरणों में होने जा रही हैं। वहीं अभी कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 की भर्ती पूरी नहीं हुई है। इसके चलते अब हजारों अभ्यर्थी उलझन में हैं। 

इनका सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि एक की चयन सूची आए बिना दूसरे साल की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से कई ऐसे उम्मीदवार होंगे, जो दोनों परीक्षाओं में चयनित हो जाएंगे। ऐसे में अन्य युवाओं के मौके प्रभावित होंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले एक भर्ती का रिजल्ट जारी होना चाहिए, उसके बाद दूसरी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

अभी इसमें सबसे ज्यादा समस्या

अभी अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स 2024 भर्ती को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि 2024 की भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई है और अब 2025 की भर्ती परीक्षा कराई जा रही है।

समाजशास्त्र विषय में भी ऐसी ही स्थिति है। इस विषय में भी 2024 की प्रक्रिया अधूरी है, लेकिन 2025 (MPPSC 2025) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम और नाराजगी दोनों है।

तीन चरणों में होगी 2025 की भर्ती परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 भर्ती के लिए 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को तीन चरणों में अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कुल 19 विषयों में 1239 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

पहले वर्षों तक भर्ती नहीं, अब चार साल में तीसरी बार

मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पहले 28 वर्षों में केवल तीन बार हुई थी। वर्ष 1989 से 2017 तक सिर्फ तीन भर्तियां निकली थीं। लेकिन हाल के चार वर्षों में यह तीसरी भर्ती है। इसमें स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन सहित कुल 4 हजार 913 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

हजारों पद अभी भी खाली

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 550 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में कुल 12 हजार 389 पद स्वीकृत हैं। इनमें से अभी 5 हजार 566 पद खाली हैं। अगर यह भर्ती पूरी भी हो जाती है, तब भी करीब 500 पद खाली रह जाएंगे। ऐसे में अगली भर्ती जल्दी आने की संभावना कम मानी जा रही है।

यही वजह है कि उम्मीदवार नहीं चाहते कि उनका यह मौका प्रभावित हो। उनका कहना है कि पहले 2024 भर्ती की चयन सूची जारी की जाए। इसके बाद 2025 (एमपीपीएससी 2025 ) की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इससे जो अभ्यर्थी पहले ही चयनित हो चुके हैं, वे दोबारा चयन सूची में नहीं आएंगे और ज्यादा से ज्यादा नए युवाओं को मौका मिल सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?

MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर मेरिट सूची में दिव्यांग पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने की शिकायत

MPPSC Success Story: सागर के विजय का जलवा: SC कैटेगरी में प्रदेश में पाई पहली रैंक

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश

इंदौर की DAVV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 65 साल उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

83

Sanjay Gupta

Imported from RSS feed.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a Comment

Comments are reviewed before they appear publicly.