💡 GoCMS Explorer Guide: This homepage uses dynamic server-side rendering for optimal speed. Open any article to view inline newsletter inserts, floating WhatsApp/Telegram floats, and click the ⚡ AMP version at the top! Your page load speed and reading duration are currently tracked under dashboard analytics.
केतन मर्डर केस में नया खुलासा, सिया ने राजा रघुवंशी केस जानकर बनाई थी प्लानिंग

केतन मर्डर केस में नया खुलासा, सिया ने राजा रघुवंशी केस जानकर बनाई थी प्लानिंग

65

Aman Vaishnav

Published Jul 06, 2026 at 12:00

समझें क्या है पूरा मामला... पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी। आरोपी सिया गोयल…

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी।
  • आरोपी सिया गोयल उसकी मंगेतर थी।
  • सिया ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी।
  • सिया ने यह भी सर्च किया कि पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है या नहीं।
  • यह जानकारी सिया के दो मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली है।

सर्च हिस्ट्री से खुलासा

पुलिस के मुताबिक सिया गोयल ने केतन को मारने से पहले इंटरनेट पर राजा रघुवंशी केस की डिटेल खंगाली थी। उसने यह भी जानने की कोशिश की कि कस्टडी में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है। हिलाओं के साथ मारपीट होती है या नहीं। जांच टीम को यह जानकारी दोनों मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री से मिली है।

दूसरा मोबाइल हुआ जब्त 

जानकारी के अनुसार पुलिस दो दिन पहले सिया को उसके घर लेकर गई थी। वहां उसके बेडरूम से दूसरा मोबाइल भी बरामद हुआ है। साथ ही घटना के दिन के कुछ चश्मदीद भी मिल चुके हैं। इनके बयान जांच को मजबूत कर रहे हैं।

लोहगढ़ किले पर हुई हत्या

बता दें कि 18 जून को सिया और उसके प्रेमी चेतन ने केतन को पुणे के लोहगढ़ किले से धक्का दिया था। यह जगह करीब 400 फीट गहरी खाई के ऊपर है। फिलहाल दोनों आरोपी येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। जानकारी के अनुसार उनकी हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ाई गई है।

सिया गोयल का अश्लील इशारा

सोशल मीडिया पर सिया गोयल इन दिनों एक और कारण से वायरल हो रही है। बता दें कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सिया ने मीडिया की ओर एक इशारा किया था, जिसे अश्लील बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी और सिया के पिता ने इस दावे को खारिज किया है। उनका कहना है कि कार का दरवाजा बंद होने से सिया की उंगलियों में चोट लगी थी। सिया वही चोट दिखा रही थी न कि कोई अश्लील इशारा।

अगले ही दिन दिलासा देने पहुंची

पुलिस के अनुसार 19 जून को सिया केतन के घर पहुंची थी। उसने केतन के पिता से कहा था कि केतन ऊपर से उन्हें देख रहा है। जांच में सामने आया कि 18 से 23 जून तक दोनों आरोपी सामान्य जिंदगी जीते रहे। गिरफ्तारी के बाद भी उनके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा।

कोड वर्ड में होती थी बातचीत

पुलिस की जांच में पता चला कि चेतन चौधरी एक ही मोबाइल में दो नंबर इस्तेमाल करता था। वह इन नंबरों से सिया से कोड वर्ड में बात करता था। यह तरीका पुलिस से बचने के लिए अपनाया गया था।

19 दिन में रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक 31 मई को ट्रैकिंग के दौरान सिया को केतन की हत्या करने का प्लान सूझा था। इसके बाद सिया ने 4 जून को दोबारा लोहगढ़ जाने की जिद की, लेकिन केतन नहीं गया।

वहीं केतन ने परिवार का बाली जाने का टिकट कर लिया था, इसलिए सिया ने केतन का पासपोर्ट भी छिपा दिया था।

इसके बाद 14 जून को केतन को मारने की पहली कोशिश हुई। सिया ने जैसे-तैसे केतन को किले पर ले जाने के लिए मना लिया था। किले पर पहुंचने के बाद सिया ने केतन को धक्का दिया था लेकिन वह पेड़ का सहारा लेकर बच गया था।

केतन ने जब इसका कारण पूचा तो सिया ने बहाना बनाया कि सांप से बचाने के लिए धक्का दिया था। हद तो तह हुई जब18 जून को प्री-वेडिंग शूट का बहाना बनाकर दोनों दोबारा किले पहुंचे, और वहीं चेतन के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया। इस बार सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ किले पर पहुंची थी। 

राजा रघुवंशी केस भी जानें

इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में सोनम के साथ हुई थी। हनीमून के दौरान दोनों मेघालय में लापता हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही राजा का शव एक गहरी खाई से मिला था।

पुलिस का आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर यह साजिश रची। सोनम को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, और राजा के परिवार ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां, कहा- सोनम की दूसरी परछाई सिया गोयल!

मेघालय डीजीपी ने सोनम रघुवंशी की जमानत को दी चुनौती, कहा- जांच सही हुई

सोनम रघुवंशी बोली- नहीं भागी नेपाल, सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे, अभी नहीं आऊंगी इंदौर

सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार

65

Aman Vaishnav

Imported from RSS feed.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a Comment

Comments are reviewed before they appear publicly.